बांग्लादेश ने नहीं घुसने दिया मलेशिया से भगाए गए सैकड़ों रोहिंग्या को : अब बीच समुद्र में फंसे रोहिंग्या।
नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना संकट के बीच 500 से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम बंगाल की खाड़ी में देखे गए हैं। खबरों के मुताबिक, इन सभी रोहिंग्याओं को मलेशियाई अधिकारियों ने अपने इलाके से खदेड़ दिया था।
बुधवार को मछली पकड़ने वाली दो नावों में सवार ये रोहिंग्या शरणार्थी बंगाल की खाड़ी के पास दिखे।
बांग्लादेश का शरण देने से इंकार
इस घटना का पता चलने के बाद बांग्लादेश केनई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना संकट के बीच 500 से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम बंगाल की खाड़ी में देखे गए विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा है कि उनके देश में किसी भी रोहिंग्या को शरण नहीं दी जाएगी।
एफे न्यूज ने मोमेन के हवाले से कहा, “हमने फैसला किया है कि अब अपने यहां और रोहिंग्या को आने नहीं देंगे। हमने कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर ऐसा किया गया है। जिन क्षेत्रों को हम संरक्षित रखना चाहते हैं, हम वहां किसी भी व्यक्ति को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।”
एक संक्रमित बिगाड़ देगा सब कुछ
मोमेन ने स्वीकार किया कि उनके पास दो नावों के बारे में जानकारी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की प्राथमिकता उन शरणार्थी शिविर क्षेत्रों की सुरक्षा करना है, जहां पहले से हजारों रोहिंग्या रह रहे हैं।
उन्होंने कहा, “यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यदि एक संक्रमित व्यक्ति किसी तरह से भी यहां आ जाता है, तो वह सब कुछ खराब कर देगा।”
पहले ही लाखों शरणार्थियों से भरे हैं कैंप
गौरतलब है कि पिछले दिनों म्यामांर से मलेशिया जा रहे 32 रोहिंग्या मुसलमानों की समुद्र में भूख से तड़प कर अपनी जान गंवा बैठे थे इनके जहाज को मलेशिया में नहीं घुसने दिया गया इस वजह से ये लोग कई हफ्ते तक समुद्र में भटकते रहे। इनमें कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। बांग्लादेश पहुंचने से पहले करीब 32 लोगों की भूख से मौत हो गई। 396 लोगों को बचा लिया गया था।

No comments