Breaking News

आझ 27 अप्रैल का इतिहास / What happend on 27 april in our history

27 April Today Historical Events

















आझ का इतिहास काफी रोचक है, दोस्तों क्या आप  जानते है की आझ के दिन क्या हुआ था।आझ का इतिहास उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 27

  • सन 1908 में लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

  • नीदरलैंड और फ्रांस ने 1662 में सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • मुगल शासक मुहम्मद शाह का 1748 में दिल्ली में निधन हुआ।
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये 1878 में पहली मंजूरी दी।
  • अमेरिकी नौसैनिकों ने 1805 में त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
  • नाजियों ने 1940 में पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
  • सिएरा लियोन ने 1961 में ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
  • अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में 1942 में आये तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
  • नेशनल डिफेंस कॉलेज की 1960 में नयी दिल्ली में स्थापना।
  • 1994 को दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस।
  • सन 1989 में बांग्लादेश में आये तूफान से 500 लोगों की मौत।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये 1961 में पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
  • अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ 1972 में पृथ्वी पर वापस लौटा।
  • क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो 1963 में रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
  • अमेरिका ने 1967 में नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 1941 में एथेंस में प्रवेश किया।
  • पाकिस्तान ने 2008 में अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
  • अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ 1993 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद 2011 में सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
  • टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने 2005 में पहली परीक्षण उड़ान भरी।
  • यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने 2010 में भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।


27 अप्रैल जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 27 अप्रैल And 27 अप्रैल हुए निधन – Famous Deaths on 27 April

  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का 1920 में जन्म हुआ।
  • उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का 1947 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का 1820 में जन्म हुआ।
  • 2010 में उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन।
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का 1949 में जन्म हुआ।
  • महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म हुआ।
  • अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का 1922 में जन्म हुआ।
  • 1998 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन।
  • 1960 में बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन।
  • 2009 में हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन।
  • 1930 में केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन।
  • लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में 2017 में निधन।

No comments