इन 3 चीजों का सेवन तुरंत छोड़ दें, कम हो जाएगा मोटापा और बीमारियां भी रहेंगी कोसो दूर
![]() |
| Photo: Unsplash |
मोटोपे की समस्या आजकल आम हाते जा रही है। अनियमित खान-पान और भागदौड़ भरी जीवनशैली इसका प्रमुख कारण हैं। मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां हमाारे शरीर को जकड़ लेती हैं और वजन बढ़ने की वजह से शारीरिक बनावट भी बिगड़ने लगती है। ऐसे में अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो आपको भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आज, हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने डाइट प्लान से हटाना होगा क्योंकि यह आपके मोटापे की वजहों में शामिल हैं। इन चीजों को डाइट प्लान से हटाते ही, आप खुद में बदलाव महसूस करने लगेंगे। आइए, जानते हैं कौनसी हैं वो चीजें।
फलों का जूस
फलों के जूस में शुगर की मात्रा प्राकृतिक तौर पर ज्यादा होती है, इसलिए फलों का जूस पीने से ज्यादा फलों को खाने से ज्यादा फायदा होता है। जब फलों का जूस बनाते हैं तो उसमें फाइबर नहीं रहता है। जबकि फलों को खाने से शरीर में फाइबर भी जाता है और इससे रक्त शुगर स्थिर रहता है। आप कोशिश करें कि फलों के जूस नहीं आप सीधा फल का ही सेवन करें।
![]() |
| Photo: Unsplash |
ट्रांस फैट वाला चीजों को खाना छोड़ दें
ट्रांस फैट मोटापे को तुरंत बढ़ा सकता है। आप कोशिस करें कि ट्रास फैट वाली चीजों का सेवन ना के बराबर करें। आइए, जानते हैं किस तरह के भोजन में पाया जाता है ट्रांस फैट......
1. स्ट्रीट फूड और बाहर के खाने में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक रहती है, इसलिए अगर आप भी बाहर की चीजों को खाना कम कर दें।
2. बिस्कीट और पैकेट बंद चिप्स में भी ट्रांस फैट की मात्रा अधिक रहती है, इसलिए अगर आप चाहते हैं, स्वस्थ रहना तो इन सब का सेवन भी कम कर दें।
![]() |
| Photo: Unsplash |
डाइट सोडा
अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो फौरन डाइट सोडा छोड़ दें। इसमें हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सीरीप (एचएफसीएस) और कृत्रिम मिठास होती है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के मुताबिक, एचएफसीएस की वजह से मोटापा बढ़ता है। जानवरों में हुए शोध के अनुसार एचएफसीएस की वजह से 100 फीसदी मोटापे के परिणाम सामने आए हैं।




No comments