UP के CM योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली के AIIMS में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार सुबह 10.40 बजे अंतिम सांस ली
![]() |
| CM of Uttar Pradesh |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज निधन हो गया। एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार सुबह 10.40 बजे अंतिम सांस ली। सीएम योगी को इसकी जानकारी दे दी गई है। खास बात यह है कि जब यह खबर सीएम योगी को दी गई थी, तब वह कोरोना संकट पर टीम -11 की बैठक कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी बैठक बंद नहीं की गई। फिलहाल, पिता के अंतिम संस्कार के लिए सीएम योगी के जाने की कोई सूचना नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।जिसके चलते, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।उनको किडनी और लिवर की समस्या थी। बताया जा रहा है कि बीमार होने के कारण उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। गेस्ट्रो विभाग के डॉ विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते था। वह 1991 में उत्तराखंड में वन रेंजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे तब से अपने गांव में रह रहे थे।
योगी आदित्यनाथ बचपन में अपने परिवार को छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास आ गए। बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। उत्तराखंड में चुनाव के समय, चुनाव प्रचार के सिलसिले में योगी कई बार वहां जाते रहे था। इस दौरान उनका परिवार योगी से भी मिला था।

No comments